अवैध जुआ/सट्टा के विरूद्ध सिटी कोतवाली गरियाबंद की बड़ी कार्यवाही


‘‘सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खेलाने वाला आरोपी गिरफ्तार’’

अवैध जुआ/सट्टा के विरूद्ध सिटी कोतवाली गरियाबंद की बड़ी कार्यवाही।1,750₹ नगदी रकम व सट्टा पट्टी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

विवरण:- जिला गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री टी०आर० कंवर के पर्यवेक्षण में जिला के समस्त थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित जुआ सट्टा में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ सार्वजनिक धुर्त अधिनियम की धाराओं के तहत् अधिक से अधिक कार्यवाही करने के सम्बंध में थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है। 
 इसी कड़ी में सिटी कोतवाली गरियाबंद को एक औंर सफलता मिली हैं। जिसमें सिटी कोतवाली गरियाबंद में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल द्वारा थाना क्षेत्र में अपने मुखबीर को सक्रिय किया गया। उक्त मुखबीर के द्वारा आज सूचना दिया गया कि चंडी चौक गरियाबंद के पास रामदयाल सिंह के द्वारा अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहा है कि सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारीगण को सूचित किया गया जिसके बाद रेड कार्यवाही कर आरोपी रामदयाल सिन्हा  के कब्जे से गवाहों के समक्ष  नगदी रकम 1,750₹, 01 नग सट्टा पट्टी पर्ची, 01 नग डॉट पेन को जप्त कर छ0ग0 सार्वजनिक धुर्त अधिनियम की धारा 4 (क) के तहत् विधिवत कार्यवाही किया गया।
 जिले के आला अफसरों से चर्चा करने पर बताये कि इस प्रकार की कार्यवाही आगे भविष्य में भी जारी रहेगा। क्षेत्र में इस प्रकार की कार्यवाही से आम जनता में उत्साह देखा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास बघेल, सउनि मोहन लाल ठाकुर, प्र०आर० गौतम साहू, आर. राकेश यादव डिलोचन रावटे, रविशंकर सोनवानी, दिलीप तिवारी की सराहनीय भूमिका रही

गिरफ्तार आरोपी:- रामदयाल सिन्हा पिता सुग्रीवराम सिन्हा उम्र 69 वर्ष साकिन वार्ड नं0 09 छुरा रोड़ गरियाबंद थाना व जिला गरियबांद (छ0ग0)
तामेश्वर साहू ,प्रधान संपादक