छुरा में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर लगाई विकास प्रदर्शनी
गरियाबंद 28 दिसम्बर 2020/ वर्तमान राज्य सरकार के गौरवशाली दो वर्ष पूर्ण होने पर विकासीय योजनाओं के क्रियान्वयन और उपलब्धियों पर आधारित फोटो सह-विकास प्रदर्शनी आज छुरा के बाजार चैंक में लगाई गई है। प्रदर्शनी को अंचल के युवा, विद्यार्थी, ग्रामीण और आम लोगों ने अवलोकन किया। राज्य सरकार के दो वर्षो में किये गये विकास कार्यो, उपलब्धियों और योजनाओं को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया है। जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में सरकार के महत्वपूर्ण बिजली बिल हाॅफ योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी न्याय योजना, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सहित 19 जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रस्तुतीकरण आकर्षक तरीके से किया गया है।ग्राम डांगनबाय के युवा शीतल ध्रुव ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी के माध्यम से हमें श्री भूपेश बघेल सरकार के दो वर्ष में किये गये कार्यो की जानकारी मिलती है। वास्तव में सरकार द्वारा गांव, गरीब और किसान को ध्यान में रखकर योजना बनाई गई है। प्रदर्शनी में राज्य सरकार के दो वर्ष में किये गए विकास के समग्र तस्वीर मिलती है। ग्राम पीपरछेड़ी विद्यार्थी पंकज कुमार ध्रुव, टिकेन्द्र ध्रुव और हर्षमनी ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बारे में प्रदर्शनी के माध्यम से सार्थक जानकारी मिल रही है। ग्राम जामली के फणीश्वर ध्रुव ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात कहा कि सभी संदर्भ साहित्य और प्रकाशन पठनीय और ज्ञानवर्धक है। इससे युवाओं को सरकार की योजनाओं की अच्छी जानकारी होगी। छुरा में आयोजित इस प्रदर्शनी में ग्राम मडे़ली के डुलूराम नेताम, छुरा के भावसिंह मरकाम, पंक्तियां के नाथूराम, राजपुर के सुकलाल द्वारा भी सराहा गया। प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ विचारमाला सहित सम्बल पुस्तिका और विभिन्न पाम्पेल्ट्स को लोगों को वितरित किया गया। ज्ञात है कि जिला स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ संसदीय सचिव सुश्री शकंुतला साहू द्वारा 16 दिसम्बर को किया गया था। उप संचालक जनसंपर्क श्री एम.एस सोरी ने बताया कि प्रदर्शनी प्रत्येक विकासखंड में भी लगाया जायेगा। इस क्रम में 29 दिसम्बर को फिंगेश्वर विकासखण्ड, 30 दिसम्बर को देवभोग विकासखण्ड एवं 31 दिसम्बर को मैनपुर विकासखण्ड में छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित निःशुल्क ब्रोशर, पॉम्पलेट और पुस्तकें भी वितरित की जायेगी।