अब तक जिले में 52 हजार किसानों से 19 लाख 7 हजार क्विंटल धान की खरीदी

अब तक जिले में 52 हजार किसानों से 19 लाख 7 हजार क्विंटल धान की खरीदी
समर्थन मूल्य में अभी तक 357 करोड़ रूपये की धान खरीदी गई
गरियाबंद, : - राज्य शासन द्वारा 01 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जिले के 76 धान खरीदी केन्द्रो में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी सुचारू रूप से जारी है। जिले में 4 जनवरी तक कुल 52 हजार 62 किसानों से 357 करोड़ 44 लाख 56 हजार 376 रूपये के 19 लाख 7 हजार 196 क्विंटल समर्थन मूल्य में धान की खरीदी की गई है। इसमें से किसानों को 271 करोड़ 48 लाख 69 हजार 766 रूपये शुद्ध भुगतान किया गया है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीदे गये धान में 7 लाख 23 हजार 872 क्विंटल मोटा धान, 5 लाख 90 हजार 712 क्विंटल पतला धान तथा 5 लाख 92 हजार 610 क्विंटल सरना धान शामिल है। सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है।
कलेक्टर  निलेशकुमार क्षीरसागर एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहित सभी नोडल अधिकारी उपार्जन केन्द्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। कलेक्टर ने सभी पंजीकृत किसानों को आश्वस्त किया है कि समय सीमा में सभी किसानों का धान खरीदा जायेगा। जिले के उपार्जन केन्द्रों में साॅफ्टवेयर एवं टोकन की सुदृढ़ व्यवस्था की गई है। अवैध धान खरीदी और परिवहन पर लगाम कसने 23 चेकपोस्ट और 16 उड़नदस्ता दल गठित किया गया हैं। जिसमें खाद्य, राजस्व, मंडी, सहकारिता एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई हैं
तामेश्वर साहू ,गरियाबंद