मड़ई मेले से बढ़ता है भाईचारा और समरसता का भाव : चंद्रशेखर साहू
गरियाबंद :- विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत छुईहा में तिरंगा युवा ग्रुप व ग्रामवासियों के सौजन्य से भव्य मड़ई मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू,अध्यक्षता जिला पंचायत क्षेत्र क्र 02 के सदस्य रोहित साहू,विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य धानबाई एवं सरपंच ग्राम पंचायत छुइहा गजेश्वर सिन्हा ने की सर्वप्रथम ग्रामवासियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर साहू ने कहा कि मड़ई मेला हमारे छत्तीसगढ़ संस्कृति की धरोहर है। इसी तरह राउत नाच हमारे छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध नृत्य है। इसे संजोकर रखना हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है। ग्रामवासियों तिरंगा ग्रुप ने मड़ाई मेला आयोजित कर छत्तीसगढ़ की अपनी कला और संस्कृति को बचाने का उत्कृष्ट कार्य किया है।मैं तिरंगा ग्रुप के सभी साथियों से आग्रह करता हूँ आने वाले दिनों में नशामुक्ति व स्वच्छता अभियान के लिए भी यह ग्रुप आगे आएं तो हम सब सहयोग कर गांव को नशामुक्त करने एक अभियान छेड़कर शांति का माहौल बनाने में सहयोग करें।मड़ाई मेला भाईचारा,आपसी सद्भाव, प्रेम और समरसता बनाने का एक उचित माध्यम है। रोहित साहू ने आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर यह आयोजन सराहनीय है यह तिरंगा ग्रुप एक छोटा सा ग्रुप है लेकिन इरादे बहुत बड़े हैं जो हम सब देख रहे हैं।वैभवशाली छत्तीसगढ़ राज्य में विभिन्न प्रकार के मेला मड़ाई का लम्बा इतिहास रहा है ऐसे आयोजन से ही ग्रामो में सद्भावना,भाईचारा बना रहता है ।वही सरपंच गजेश्वर सिन्हा ने ग्राम के तिरंगा डांस ग्रुप के कार्यो की प्रशंसा कर ग्रामवासी एवं तिरंगा ग्रुप को मड़ाई मेला की बधाई दी इस अवसर पर ग्रुप के अध्यक्ष नारद राम सिन्हा,उपाध्यक्ष भूपेंद्र निर्मलकर,सचिव लिलेश्वर यादव,गोपाल साहू,बेदराम साहू,चेतन सिन्हा,कन्हैया सिन्हा,आशाराम निर्मलकर,तीजराम ध्रुव,महेश साहू,सुरित सिन्हा, परदेशी सिन्हा,कामता सिन्हा,परमेश्वर गंधर्व,दौलत सिन्हा,हीरालाल,सुनील सिन्हा, महेंद्र सिन्हा, हरिचंद तारक,रोहित गंधर्व,लिकेश सिन्हा,तेमन सिन्हा,सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।
तामेश्वर साहु ,गरियाबंद