शांति धाम साधक कल्याण समिति द्वारा ग्राम ब्राह्मण सरा (सूअर मॉल) जिला महासमुंद में 15 फरवरी को मां त्रिपुर भैरवी अखंड मंत्र जप अनुष्ठान शुभारंभ
राजिम - गुरु सत्ता अध्यात्मिक संस्थान व शांति धाम साधक कल्याण समिति छत्तीसगढ़ राजिम के तत्वधान में ग्राम ब्राह्मण सरा (सूअर मॉल) विकासखंड बागबाहरा जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ में दिनांक 15 फरवरी 2021 से मां त्रिपुर भैरवी अखंड मंत्र जप अनुष्ठान शुभारंभ साधक शिष्यों के द्वारा होगा जिसका पूर्ण आहुति दिनांक 16 फरवरी 2021 बसंत पंचमी माघी गुप्त नवरात्रि को पूज्य गुरूजी डॉ आनंद मतावले जी के पावन सानिध्य में संपन्न होगा | साथ ही इच्छुक साधकों को मंत्र दीक्षा भी प्रदान किया जाएगा समिति के महासचिव रामगुलाल साहू व वरिष्ठ साधक रामधन जोशी के ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की आयोजन का पूरी तैयारी हो गया है, एवं स्थान विशेष के महत्व को देखते हुए पूज्य गुरूजी का साधनात्मक मार्गदर्शन एवं जीवन के विभिन्न जटिल समस्याओं के निराकरण हेतु स्थानीय साधकों की अलावा छत्तीसगढ़ सहित सीमावर्ती अन्य राज्यों से भी साधकों की उपस्थिति हेतु अपना सहमति प्रदान किए हैं| क्योंकि यह स्थान ऐसे स्थल हैं जहां 700 वर्ष पुराना विशाल वटवृक्ष ऐतिहासिक हैं जिसके छांव में मां बस्तर ही स्थान देवी दिव्यता पूर्ण विराजमान है एवं प्राचीन दक्षिण कौशल राज्य का मुख्य द्वार मनिहार नदी के आगे उड़िसा (उत्कल) राज्य का सीमा प्रारंभ होता है |
ऐसे अद्वितीय दिव्य स्थान में साधना एवं पूर्णाहुति का अपने आप में अलग ही महत्त्व होता है इसके अलावा मांघी गुप्त नवरात्रि का विशेष कालखंड समाहित हो तो साधकों के लिए बहुमूल्य समय होता है | जैसे 2 प्रत्यक्ष और 2 अप्रत्यक्ष एक गौण नवरात्रि होता है | जिसमें माघी नवरात्रि का विशेष महत्व होता है आगे कहा कि पूज्य गुरु जी ने सभी साधक शिष्यों को अपने अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अपना सपरिवार उपस्थिति निश्चित करें ऐसा ही आशीर्वाद प्रदान कर आह्वान किया है ।
!!जय गुरुदेव!!
शांति धाम साधक कल्याण समिति छत्तीसगढ़।
तामेश्वर साहू ,गरियाबंद