cg tejkhabar ,,ग्राम पंचायत गाड़ाघाट में पाँच दिवसीय रामचरितमानस यज्ञ का आयोजन।

ग्राम पंचायत गाड़ाघाट में पाँच दिवसीय रामचरितमानस यज्ञ का  आयोजन।
गरियाबंद :- छुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत गाड़ाघाट में पाँच दिवसीय रामचरितमानस यज्ञ का आयोजन हो रहा है जिसमें यज्ञकर्ता सिरकट्टी आश्रम कुटेना वाले संत सिया भुनेश्वरीशरण व्यास जी महाराज के कृपापात्र शिष्य संत गोवर्धनशरण महाराज के सानिध्य एवं पुरोहित:- पुष्कर महराज (लोहरसिंग)वाले के तत्वधान में किया जा रहा है श्रीरामचरित मानस महायज्ञ । ग्रामीणो कहना कि  इस महायज्ञ को पिछले 35 वर्षों से लगभग होती आ रही है इसी कड़ी में दूसरे दिन ,जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद क्षेत्र क्रमांक चार के लक्ष्मी साहू शामिल होकर ग्राम व क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से आसपास में सुख शांति व समरसता आती है। कथा का श्रवण करने से विचारों में बदलाव आता है। नागरिक नकारात्मक सोच से बाहर निकलकर सकारात्मकता की ओर बढऩे लगता है,संत समाज और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से जनता की समृद्धि की कामना सुफलित होगी।साथ ही आहाता निर्माण कार्य के लिए सहयोग का आश्वासन भी दिया।इस असवर पर ग्रामवासी बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
21 तारीख को सामाजिक कार्यकर्ता रूपसिंह साहू व 22 तारीख़ को महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नी लाल साहू शिरकत करेंगे ।इस यज्ञ में सहयोगी एव उपस्थित ग्रामीण अध्यक्ष-छबी राम साहु, उपाध्यक्ष-भजऊ राम निषाद, सचिव-विजेन्द्र साहु, सहसचिव-युवराज साहु, कोषाध्यक्ष-भूषण साहु, नंदलाल साहु-पूर्व अध्यक्ष, बिसुराम साहु-पूर्व कोषाध्यक्ष, निरंजन साहू-पूर्व सचिव,तथा समस्त सदस्य - लखेश्वर साहू,हरेंद्र साहू,किशन साहु, गैन्दू राम यादव,डुमेश्वर साहु, सत्यदेव ध्रुव,लोमश साहु, ताम्रज साहु, ईश्वर निषाद, गोकुल निषाद एवं सभी ग्रामवासी गाड़ाघाट।

तामेश्वर साहु ,गरियाबंद