cg tejkhabar , छजकां नेता एवं जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू जल्द भाजपा में हो सकते है शामिल, शुभचिंतकों से रायशुमारी

छजकां नेता एवं जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू जल्द भाजपा में हो सकते है शामिल, शुभचिंतकों से रायशुमारी
गरियाबंद :- जोगी कांग्रेस के कद्दावर नेता रोहित साहू जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते है। स्वयं रोहित ने आज इस बात के संकेत दिए है। यही नही फिंगेश्वर के बाबा कुटी में आज दशहरा मिलन कार्यक्रम के बहाने उन्होंने अपने शुभचिंतकों से भी इस बारे में रायशुमारी की है। वहाँ उपस्थित सभी लोगो ने भाजपा में प्रवेश करने के लिए हाथ उठाकर समर्थन किया है।
किसी पार्टी प्रवेश को लेकर अधिकतर नेता अपने कार्यकर्ताओं से रायसुमारी करके उनके हिसाब से प्रवेश नही करते हैं लेकिन रोहित साहू ने अपने शुभचिंतको व समर्थकों के राय से ही पार्टी प्रवेश करने के लिए हामी भरी है, 
किसी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी शुभचिंतकों ने भी उन्हें भाजपा में शामिल होने का सुझाव दिया है।
पिछले कुछ दिनों से रोहित के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन रोहित ने स्वयं कभी इसकी पुष्टि नही की थी। आज रोहित ने स्वयं जल्द ही भाजपा में शामिल होने की बात कही है।
पत्रकारों से जानकारी साझा करते हुए रोहित ने कहा कि आज उन्होंने अपने शुभचिंतकों से इस बारे में रायशुमारी की है। बाबा कुटी में बडी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में उनको भाजपा में शामिल होने का सुझाव दिया है। रोहित ने कहा कि उनके लोग भी उन्हें भाजपा में ही देखना चाहते है इसलिए वे अपने समर्थकों के साथ जल्द ही भाजपा में प्रवेश ले सकते है।
हालाकिं प्रवेश कब होगा और किसके समक्ष होगा फिलहाल उन्होंने इसका खुलासा नही किया है। एक संदेश जरूर दिया है जिसमे उन्होंने दीपावली के बाद एक भव्य कार्यक्रम में प्रवेश होने की बात कही है।
रोहित साहू पिछले कुछ समय से महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू के संपर्क में है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में ही वे आने वाले दिनों में भाजपा में शामिल होंगे। अटकलें ये भी लगाई जा रही है कि वे पूर्व मुख़्यमंत्री डॉ रमनसिंह की मौजूदगी में कमल फूल का गमछा अपने गले मे डालेंगे।

बतादे कि गरियाबंद जिले में रोहित साहू राजनीति के क्षेत्र में एक जाना पहचाना नाम है। उनकी पहचान जमीन से जुड़े कार्यकर्ता के रूप में होती है। एक समय उन्हें अजीत जोगी का कट्टर समर्थक माना जाता था। छजकां पार्टी से ही इस बार उन्होंने राजिम विधानसभा चुनाव लड़ा था। इससे पहले वे लंबे समय तक अपने गांव के सरपंच व दो बार फिंगेश्वर ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष भी रहे। अपने सरपंची कार्यकाल में उन्होंने कई ऐसे विकास कार्य कराए जिससे उनकी पहचान जिला और प्रदेश स्तर पर हुई। 
पिछले कुछ दिनों से रोहित के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन रोहित ने स्वयं कभी इसकी पुष्टि नही की थी। आज रोहित ने स्वयं जल्द ही भाजपा में शामिल होने की बात कही है।

तामेश्वर साहु, गरियाबंद