CG tejkhabar,सरपंच संघ का चुनाव राजिम रेस्टहाउस मुख्यालय में संपन्न हुआ।

सरपंच संघ का चुनाव आज राजिम रेस्टहाउस मुख्यालय में संपन्न हुआ। 
तामेश्वर साहू ,गरियाबंद
 गरियाबंद जिला के पाँच ब्लाक के सरपंच संघ अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के मौजूदगी  में   निर्वाचन हेतु सरपंचों के बीच अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव सहित विभिन्न पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध आज चुने गए सांथ सांथ और विभिन्न प्रकार के मुद्दे पर हुई चर्चा हुई चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से हुए चुनाव में मैनपुर ब्लाक के सरपंच संघ अध्यक्ष - बलदेव राज ठाकुर को निर्विरोध जिला अध्यक्ष ,गरियाबंद ब्लाक के सरपंच संघ अध्यक्ष - मनीष ध्रुव को जिला कार्यकारणी अध्यक्ष, छुरा ब्लाक सरपंच संघ अध्यक्ष - लेखराज धुरवा को जिला महासचिव,व देवभोग ब्लाक के सरपंच संघ अध्यक्ष - राजकुमार प्रधान को जिला उपाध्यक्ष तथा फिंगेश्वर ब्लाक के सरपंच संघ अध्यक्ष - होमन लाल साहू को जिला संरक्षक चुना गया ।
निर्विरोध चुने गए में उपस्थित सरपंच प्रतिनिधि और समर्थक मौजूद थे। चुनाव में चार उम्मीदवार थे। जंहा सामंजस्य स्थापित करते हुए देवभोग ब्लाक के अध्यक्ष बलदेव राज ठाकुर को सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति उपरांत जिलाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करूँगा ।हमारे गरियाबंद जिला एक पिछड़े बाहुल्य छेत्र होने के कारण यहाँ बहुत सी विकास होने की कमी है और इस पर पूरा भरपूर प्रयास करूंगा नए विकास की ओर अग्रसर होगा।