cg tejkhabar.inएक्टिव किड्स एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल कौंदकेरा में 2022-23 का परीक्षा परिणाम एवं अंकसूची वितरण किया।

एक्टिव किड्स एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल कौंदकेरा में 2022-23 का परीक्षा परिणाम एवं अंकसूची वितरण किया।
गरियाबंद :-कौंदकेरा में स्थित एक्टिव किड्स एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल टेढाही पारा सरकारी हॉस्पिटल के पीछे कौंदकेरा में सत्र 2022-23 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया और अंकसूची का वितरण भी किया।जिसमें भोजलता सेन शिक्षिका, बलराम सेन शिक्षक,हरमेश साहू- पालक,केवल सोनी- पालक,सत्या ओगरे,अनुराधा ओगरे,देवकिरण कुर्रे,हेमलता साहू, तामेश्वर साहू उपस्थित रहे।
इस वर्ष स्कूल में पाठ्यक्रम की पढ़ाई के अलावा समय-समय पर आयोजित होने वाली गतिविधिया कराई जाती हैं।
कक्षा नर्सरी से :- कु.मेघा साहू 98% प्रथम स्थान ,कियान सोनी 95% द्वितीय स्थान, कु. पवित्रा साहू 92% तृतीय स्थान। 
PP 1 से :- कु.हिवन्या साहू 97% प्रथम स्थान, उर्विष यादव 96% द्वितीय स्थान, डामेंद्र यादव 95% तृतीय स्थान ।
PP 2 से :- कु.डिम्पल सेन 98% प्रथम स्थान, कु.दिव्यांशी ओगरे 96% द्वितीय स्थान,कु.देविका साहू 95%तृतीय स्थान।
क्लास 1 से :- कु.युवंशी साहू 92% प्रथम स्थान, कु.वेदिका साहू 83% द्वितीय स्थान,दिव्यास साहू 72% तृतीय स्थान।
क्लास 2 से :- अमन सेन 90% प्रथम स्थान, कु.तारणी साहू 84% द्वितीय स्थान ,उत्कर्ष साहू 81% तृतीय स्थान।
क्लास 3 से : - कु.प्रिया सेन 92% प्रथम स्थान, वेद डहरिया 78% द्वितीय स्थान ,युवराज वर्मा 62% तृतीय स्थान से उत्तीर्ण हुए हैं।
 सभी विद्यार्थियों को शाला के प्राचार्य गीतांजली भोंसले और समस्त शिक्षिका कीर्ति साहू,धनेश्वरी साहू,डिगेश्वरी साहू,गीता साहू एवं वहां पे उपस्थित सभी पालकों द्वारा विद्यार्थियों के प्रतिशत एवं खुशी को देखते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ढेर सारी शुभकामना दी है तथा आगे  मिडिल क्लास तक खोलवाने की बात रखी हैं।
साथ ही सत्र 2023-24 हेतु विद्यालय में प्रवेश प्रारंभ हो चुका है इच्छुक अभिभावक कार्यालय समय में विद्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उक्त जानकारी शाला के प्राचार्य गीतांजली भोसले ने दी है।

तामेश्वर साहू,गरियाबंद