cg tejkhabar.inनामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,विशाल रैली निकाल कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों अमितेश शुक्ला और जनक राम ध्रुव ने भरा नामांकन

नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन , विशाल रैली निकाल कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों अमितेश शुक्ला और जनक राम ध्रुव ने भरा नामांकन
गरियाबंद :-  नामांकन के अंतिम दिन जिले से कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियो ने अमितेश शुक्ला और जनक राम ध्रुव ने बाजे गाजे के साथ विशाल रैली निकाल अपना नामांकन भरा। अमितेश शुक्ला ने राजिम विधानसभा और जनकराम ध्रुव ने बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री नंद कुमार साय भी मौजूद रहे।
नामांकन के पहले कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों ने गांधी मैदान में आम सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजिम विधायक अमितेश शुक्ला ने कांग्रेस सरकार का बखान करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अमितेश ने कहा की भूपेश सरकार ने सरकार ने 5 सालो गरीब किसानो, भूमिहीन किसानों के लिए काम किया। योजना बनाकर उन्हें लाभान्वित किया। सिंचाई की सुविधा दी। प्रदेश का चुहुमुखी विकास किया।

लेकिन हमे भाजपा से सतर्क रहना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बरगलाने आयेंगे। जाति धर्म के नाम बरगलाने का काम करेगे। अदानी अंबानी का पैसा लगेगा। उन्होंने लोगे से कहा की आप भूपेश बघेल पर भरोसा रखे। भाजपा के झांसे में न आए।
इस चुनाव में मैं नही मेरे राजिम विधानसभा के एक एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगा।

सभा के बाद कांग्रेस ने गांधी मैदान से कलेक्ट्रेट तक विशाल रैली निकाली। जिसमे कांग्रेस के दोनो प्रत्याशी अमितेश शुक्ला और जनक राम ध्रुव खुली जीप में सवार होकर निकले। इसमें साथ जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम भी शामिल हुए। सभा का संचालन जिला कांग्रेस अध्यक्ष भाव सिंह साहू ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शबीर मुर्तुजा खान, रुपेश साहु ,मुन्ना कुर्रे, योगेश साहू,नरेंद्र देवांगन, राम कुमार वर्मा, सन्नी मेमन, विकास तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

तामेश्वर साहू, गरियाबंद