cg tejkhabar,गरियाबंद में मतदान के बाद वापस लौट रही गोबरा पोलिंग पार्टी को नक्सलियों ने निशाना बनाया है। आईईडी ब्लास्ट में ITBP का जवान शहीद।

गरियाबंद में मतदान के बाद वापस लौट रही गोबरा पोलिंग पार्टी को नक्सलियों ने निशाना बनाया है। आईईडी ब्लास्ट में ITBP का जवान शहीद।
तामेश्वर साहू,गरियाबंद
गरियाबंद :-  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे एवं आखिरी चरण का मतदान आज शाम पांच बजे संपन्न हो गया। मतदान के बाद पोलिंग बूथ से ईवीएम मशीन लेकर रवाना हुई पोलिंग पार्टी को नक्सलियों ने निशाना बनाया है। गरियाबंद इलाके में पोलिंग पार्टी को निशाना बनाकर IED ब्लास्ट किया गया, जिसकी चपेट में आने से आईटीबीपी का एक जवान शहीद हो गया है।