cg tejkhabar.in gariyaband,गरियाबंद जिले के समस्त थाना प्रभारियो एवं विवेचना अधिकारियों को नवीन कानून लागू होने के संबंध में प्रशिक्षित किए।

गरियाबंद जिले के समस्त थाना प्रभारियो एवं विवेचना अधिकारियों को नवीन कानून लागू होने के संबंध में प्रशिक्षित किए।
गरियाबंद :-  गरियाबंद पुलिस कप्तान अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं विवेचना अधिकारी को नवीन कानून संशोधन लागू होने के संबंध में उप संचालक विवेक त्रिपाठी एवं लोक अभियोजन शीतल दुबे गरियाबंद के द्वारा प्रशिक्षित किया गया।
        प्रशिक्षण के दौरान नवीन कानून संहिता नागरिक संहिता व साक्ष्य अधिनियम के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया।
        उक्त प्रशिक्षण के उपरांत पुलिस कप्तान द्वारा समस्त थाना प्रभारी का अपराध समीक्षा किया गया पुलिस कप्तान अमित तुकाराम कांबले के द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को महिला संबंधी अपराधों , धोखाधड़ी, सम्पत्ति संबंधी एवं नशे के अवैध रूप से हो रहे बिक्री पर प्रतिबंध लगाने  के लिए अधिक से अधिक कार्यवाही करने के संबंध में कड़ाई से निर्देश दिए।
  साथ ही साथ लंबित अपराध, शिकायत ,मार्ग, गुम इंसान एवं अन्य मामलों का शीघ्र निकाल हेतु निर्देशित किए।

       उक्त प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक में जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं विवेचना अधिकारी उपस्थित रहे।

तामेश्वर साहू,गरियाबंद