महासमुंद लोकसभा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर राजिम में मनाया जश्न ।
राजिम :- लोकसभा के चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आने के बाद राजिम में नगर के हृदय स्थल सुंदरलाल शर्मा चौक पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विधायक रोहित साहू व वरिष्ठ नेताओं सहित एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए आतिशबाजी की। जैसे ही मतगणना स्थल एवं मीडिया चैनलों पर चुनाव परिणाम में महासमुंद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी की बढ़त दिखी तो कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया और आतिशबाजी करने लगे और एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए बधाई दी।
विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से पहली बार भाजपा ने राजिम विधानसभा से 22144 वोटों की बढ़त बनाई
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के इतिहास में महासमुन्द लोकसभा से पहली बार भाजपा प्रत्याशी को राजिम विधानसभा से अब तक का सर्वाधिक 22144 वोटों से बढ़त मिली है। इस बार के लोकसभा चुनाव में राजिम विधानसभा से 22144 वोटों की बढ़त अपने आप में ऐतिहासिक है जो विधायक और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का परिणाम है। पहली बार महासमुंद लोकसभा की सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को बढ़त मिली है। गरियाबंद जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा को 50 हजार की बढ़त मिली जिसके बदौलत भाजपा प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी की जीत सुनिश्चित हो सकी। इस जीत का श्रेय राजिम विधायक रोहित साहू ने सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं मोदी की गारंटी और विष्णुदेव के सुशासन को दिया। विधायक रोहित साहू ने कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद की और मोदी की गारंटी पर जनता की मुहर है। कांग्रेस को अब जनता नकार चुकी है। भाजपा की प्रचंड जीत होना इस बात का संकेत है कि देश मोदी जी के नेतृत्व को स्वीकार कर चुकी है। इसके पूर्व जिला मुखयालय से राजिम पहुँचने पर जगह जगह आतिशबाजी के साथ स्वागत व जश्न मनाया गया जिसमें पोंड़ तथा राजिम बस स्टैंड प्रमुख हैं। इस दौरान डॉ. रामकुमार साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश यादव,जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा,नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजू नायक,जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष हरित,किसान मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव चन्द्राकर,श्याम अग्रवाल,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष द्वय राजू साहू,रिकेश साहू,शरद पारकार,सोमनाथ पटेल,सुनील श्रीवास्तव,चिरंजीव देवांगन,डॉ महेंद्र साहू,राजेश,पूर्णिमा चन्द्राकर,देवकी साहू,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिता यादव,ओमप्रकाश आडिल,मनोज देवंगन,विनोद सोनकर,मधु नत्थानी,खुशी साहू,जेठू राम कोसरे,आकाश राजपूत,प्रवीण पुस्पाकर,किशोर साहू, पन्ना साहू आदि शामिल रहे।
तामेश्वर साहु, गरियाबंद