ग्राम पंचायत चरौदा को जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू ने दी टैंकर की सौगात
फिंगेश्वर :- जनपद पंचायत फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष योगेश साहू के द्वारा ग्राम पंचायत चरौदा में जनपद पंचायत विकास निधि से 2 लाख की लागत से नवीन पानी टैंकर ग्राम पंचायत को प्रदान किया गया है।ज्ञात हो कि जनपद पंचायत फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष योगेश साहू के द्वारा अपने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों को अग्रसर कर रहे हैं। क्षेत्र में पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए विभिन्न ग्राम पंचायत में आवश्यकता अनुसार जनपद पंचायत विकास निधि से जलप्रदाय हेतु पानी टैंकर प्रदान कर रहे हैं।यहाँ के ग्रामीण लंबे समय से पानी टैंकर की मांग कर रहे थे जो अब जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू के प्रयासों से पूर्ण हुआ है।
सरपंच ने धन्यवाद प्रेषित किया
2 लाख लागत से निर्मित पानी टैंकर की सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ग्राम पंचायत चरोदा के सरपंच श्रीमती नूतन मनोज पटेल के द्वारा समस्त ग्रामवासियों की तरफ से जनपद पंचायत फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष को धन्यवाद प्रेषित किए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के जनपद उपाध्यक्ष द्वारा जनपद पंचायत विकास निधि से हमारे गांव के पानी की समस्या को देखते हुए पानी टंकी की व्यवस्था किए हैं। जिससे पूरे गांव में खुशी का माहौल है। तथा गर्मी की दिन में होने वाले पानी से किल्लत से निजात पा का सकते हैं। साथ ही सभी सुख दुख के कार्यों व सार्वजनिक एवं अन्य धार्मिक कार्यों में यह वाटर टैंकर उपयोगी साबित होगी। जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू को धन्यवाद देने वालों में सरपंच-नूतन बाई पटेल, ग्राम के प्रमुख हरख राम निर्मलकर,चेतन सिन्हा,अशोक निर्मलकर,मनोज पटेल,जागेश्वरी ध्रुव,डेमिन यादव ,जियावन लाल सेन,सनत राम गंधर्व,तपेश्वरी पटेल,चम्पेश्वरी यादव,मोहनी ध्रुव,खेमन बाई दीवान,टिकेश्वरी सिन्हा,लोकेश्वरी बंजारे,धनेश्वरी ध्रुव,दूज बाई साहू,लोकेश सेन,बेदुराम साहू सहित अन्य ग्रामवासी शामिल हैं।
तामेश्वर कुमार साहू ,गरियाबंद